फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Anesthesia Day: एनेस्थीसिया का रिएक्शन मरीजों को कर सकता है और बीमार, सर्जरी से पहले जान लें ये बातें

Mon, 16 Oct 2023 10:47 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पिछले साल नोएडा के निजी क्लीनिक में एनेस्थीसिया देने के बाद महिला ब्रेन डेड हो गई थी। डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी से पहले एनेस्थेटिस्ट के बारे में जानें और प्री एनेस्थीसिया चेकअप जरूर करवाएं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी छोटे नर्सिंग होम या क्लीनिक में सर्जरी करवाने से पहले एनेस्थेटिस्ट की योग्यता जांचना बहुत जरूरी होता है। लोग यह जानने की कोशिश नहीं करते हैं। एनेस्थीसिया का रिएक्शन मरीजों को और बीमार कर सकता है।

विज्ञापन


सर्जरी के दौरान एनेस्थीसिया की ओवरडोज होने से एनाफाइलेक्सिस रिएक्शन हो सकता है। हालांकि इस तरह के मामले बहुत कम आते हैं। पिछले साल नोएडा के निजी क्लीनिक में एनेस्थीसिया देने के बाद महिला ब्रेन डेड हो गई थी। डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी से पहले एनेस्थेटिस्ट के बारे में जानें और प्री एनेस्थीसिया चेकअप जरूर करवाएं।

किसी भी सर्जरी या ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया देना जरूरी होता है। इससे व्यक्ति बेहोश हो जाता है या शरीर का ऑपरेशन वाला हिस्सा सुन्न हो जाता है। दून अस्पताल के ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. दौलत सिंह ने बताया कि सर्जरी करवाने से पहले लोग सर्जन के बारे में पूछते हैं। लेकिन, सर्जरी के दौरान बेहोश करने वाले एनेस्थेटिस्ट के बारे में भी जानना चाहिए।

मरीज को जो बेहोश करेगा वह कैसा एनेस्थेटिस्ट है। उसकी योग्यता पूरी है या नहीं। एनेस्थीसिया के खतरे के विकल्पों पर भी बात करनी चाहिए। जिन मरीजों की हालत गंभीर होती है इनमें एनेस्थीसिया के रिएक्शन का खतरा भी रहता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ब्लड प्रेशर और पल्स रेट कम हो सकती है

निजी अस्पताल के एनेस्थेटिस्ट डॉ. कपिल सिंघल ने बताया कि एनाफाइलेक्सिस रिएक्शन की समस्या एक हजार मरीजों में एक या दो में देखने को मिलती है। इस रिएक्शन में मरीज की हार्टबीट तेज या कम हो जाती है। ब्लड प्रेशर और पल्स रेट बिल्कुल कम हो जाता है। इसमें मरीज की मौत भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें...Bigg Boss:  सलमान खान के साथ नजर आएंगे उत्तराखंड के बाबू भैया, लॉकडाउन में नौकरी छूटने के बाद ऐसे बन गया स्टार

जनरल एनेस्थीसिया - इसमें एनेस्थीसिया के माध्यम से मरीज को पूरा बेहोश किया जाता है फिर ऑपरेशन किया जाता है।

रीजनल एनेस्थीसिया - इसमें शरीर का कुछ हिस्सा सुन्न किया जाता है। जैसे हाथ का ऑपरेशन करना है तो पूरा हाथ सुन्न किया जाता है।

लोकल एनेस्थीसिया - लोकल एनेस्थीसिया में शरीर का सिर्फ वह हिस्सा सुन्न किया जाता है जिस जगह पर ऑपरेशन होता है। जैसे हाथ की उंगली का ऑपरेशन है तो सिर्फ उंगली ही सुन्न की जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें