विकासनगर। बाढ़वाला स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मीता सिंह का स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के संबोधन में भाजपा ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर प्रदेश व केंद्र की सरकार के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देनी चाहिए। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष अनुज गुलेरिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार, नारायण ठाकुर, दुग्ध संघ देहरादून के अध्यक्ष भूमि मंढोतरा, हरि थापा, गोपाल सिंह, आशा चौहान, सुरेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद