फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: गांधी पार्क में दस दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार संघ के कार्यकर्ता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 06 Oct 2022 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

बेरोजगार संघ के कार्यकर्ता पिछले दस दिनों से गांधी पार्क के बाहर धरना दे रहे थे। मांगें पूरी नहीं होने पर बुधवार को कार्यकर्ता सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 30-40 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
गांधी पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन करते बेरोजगारों युवाओं गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लेकर गई पुलिस। ? - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांधी पार्क में पिछले दस दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे बेरोजगार संघ के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया तो कार्यकर्ताओं ने यहां भी नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग के 228 पदों को वर्तमान में गतिमान संयुक्त कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा में समायोजित करने की मांग को लेकर बेरोजगार संघ के कार्यकर्ता पिछले दस दिनों से गांधी पार्क के बाहर धरना दे रहे थे। मांगें पूरी नहीं होने पर बुधवार को कार्यकर्ता सड़कों पर आकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 30-40 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उन्हें पुलिस लाइन ले गई।

ये भी पढ़ें...DAV College: नकल कराने के आरोप में डीएवी की आउटसोर्स शिक्षक पर केस, पढ़ें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष बॉबी पंवार अगुवाई में पुलिस लाइन में भी प्रदर्शन शुरू कर दिया। कई और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पंवार ने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं को जबरन गिरफ्तार किया है। यह उनके अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। अब परेड ग्राउंड में धरना शुरू होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें