देहरादून। विद्यालयी शिक्षा के सभी घटक संगठनों ने महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा के सभागार में एक आपात बैठक हुई। जिसमें कर्मियों ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय नौडियाल के साथ अभद्रता की घटना की निंदा की। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि एक सप्ताह में शासकीय कार्य को बाधित करने और निदेशक प्रारंभिक के साथ अभद्रता करने वालों को चिह्नित कर उनके उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई तो निदेशक स्तरीय समस्त घटक संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। वक्ताओं ने कहा कि यह भी संज्ञान में आया है कि इस प्रकरण में कुछ डीएलएड कर रहे छात्रों की भूमिका भी संलिप्त है, उनको चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के लिए एससीईआरटी द्वारा डायटों को निर्देश जारी किए जाएं। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए जन सामान्य और विभागीय कर्मचारियों को कार्यालय में आने या मिलने के लिए एक एसओपी बनाई जाएगी। गेट पर पुख्ता इंतजाम किए जाने के साथ सुरक्षा कर्मचारियों की तैनाती की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक एससीईआरटी अध्यक्ष विनय थपलियाल समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो