फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में बढ़ा श्रमिक जनसंख्या अनुपात, युवाओं के रोजगार में बढ़ोतरी, PLFS के आंकड़े आए सामने

Fri, 14 Mar 2025 04:50 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

15-59 आयु वर्ग में भी उत्तराखंड का औसत 64.4 प्रतिशत है जो कि राष्ट्रीय औसत 64.3 प्रतिशत से अधिक है। इसी प्रकार, 15 से 29 आयु वर्ग के लिए बल भागीदारी दर 43.7 से बढ़कर 49 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
बैठक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में युवाओं के रोजगार में बढ़ोतरी हुई है। आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के ताजा आंकड़ों से ये बात सामने आई है। इसमें बताया गया है कि श्रम बल भागीदारी भी बढ़ गई है।रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में बेरोजगारी दर 4.5 प्रतिशत से घटकर 4.3 प्रतिशत हो गई है। 
विज्ञापन


15-29 आयुवर्ग में बेरोजगारी दर 14.2 से घटकर 9.8 प्रतिशत हो गई है। 15-59 आयु वर्ग में भी उत्तराखंड का औसत 64.4 प्रतिशत है जो कि राष्ट्रीय औसत 64.3 प्रतिशत से अधिक है। इसी प्रकार, 15 से 29 आयु वर्ग के लिए बल भागीदारी दर 43.7 से बढ़कर 49 प्रतिशत हो गई है।

15-59 आयु वर्ग 60.1 से बढ़कर 64.4 प्रतिशत और 15 वर्ष व इससे अधिक आयु वर्ग के श्रम बल भागीदारी दर 56 प्रतिशत से बढ़कर 60.7 प्रतिशत हो गया है। 15 से अधिक आयु वर्ग में पुरुष समूह की बेरोजगारी दर 4.6 से घटकर 4.5 प्रतिशत हो गई है। जबकि इस समूह की महिलाओं की बेरोजगारी दर 4.2 से घटकर 4.1 प्रतिशत हो गई है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Holi: रंगों में सराबोर देवभूमि...सियासत पर भी चढ़ा होली का खुमार, इस मंदिर की रंगत कर देगी मोहित
विज्ञापन


इसी प्रकार, 15-59 आयु वर्ग के पुरुषों में श्रमिक जनसंख्या अनुपात 71.1 प्रतिशत से बढ़कर 73 प्रतिशत हो गया है। जबकि इसी वर्ग की महिलाओं में श्रमिक जनसंख्या अनुपात 37% से बढ़कर 43.7 प्रतिशत हो गई है। 15 से अधिक आयु वर्ग में पुरुष समूह के लिए श्रम बल भागीदारी दर 73.5 से बढ़कर 76.4 प्रतिशत हो गई है। जबकि इसी वर्ग की महिलाओं में श्रम बल भागीदारी दर 38.7 प्रतिशत से बढ़कर 45.6 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें