अजबपुर कलां में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई।
नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश त्यागी ने बताया कि लखीमपुर खीरी के दूलती गांव निवासी और डांडीवाली मोथरोवाला में रहे रहे धीरज चौहान अजबपुर कलां में एक मकान में काम कर रहा था। मकान में सरिया ढुलान के दौरान सरिया अचानक हाईटेंशन लाइट से छू गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। साथी मजदूरों ने उन्हें इलाज के लिए कनिष्क अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मा.सि.रि.