फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा, संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन को युवा पीढ़ी को जागृत होना जरूरी- आचार्य बालकृष्ण

सार

इससे पूर्व आचार्य समेत सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सभा अध्यक्ष पदम सिंह थापा, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल शक्ति गुरुंग ने महोत्सव का शुुुरुआत की। शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां, असहाय गरीब जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बढ़ावा देना, पौधरोपण अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण एवं नशा मुक्ति शिविरों का आयोजन संस्था कर रही है।महामंत्री गोपाल क्षेत्री ने बताया कि दशहरा गोरखाली समाज का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें हम नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना-पूजा करते हैं। ये भी हुए सम्मानित---शार्दुल प्रधान, कार्तिक गुरुंग, आयुषी मल्ल, प्रणव पंथी, कलश गुरुंग, मीना उपाध्याय, पुष्कर देव, साक्षी उपाध्याय, डॉ. ईष्मिता शर्मा, पदम बहादुर मल्ल।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखाली सुधार सभा की ओर से मानेकशा सभागार में हाम्रो दशैं सांस्कृतिक महोत्सव-2022 धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आचार्य बालकृष्ण ने सभा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमें अपनी भाषा और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए युवा पीढ़ी को जागृत करना चाहिए। इससे पूर्व आचार्य समेत सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सभा अध्यक्ष पदम सिंह थापा, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल शक्ति गुरुंग ने महोत्सव का शुुुरुआत की।
विज्ञापन

महोत्सव में जान की बाजी लगाने वाले सेना के जांबाज अफसरों, जवानों को नमन करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया गया, वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने कहा कि गोरखाली सुधार सभा 84 वर्षों से समाज हित में कार्य कर रही है। शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां, असहाय गरीब जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बढ़ावा देना, पौधरोपण अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण एवं नशा मुक्ति शिविरों का आयोजन संस्था कर रही है।
महामंत्री गोपाल क्षेत्री ने बताया कि दशहरा गोरखाली समाज का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसमें हम नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना-पूजा करते हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा, कर्नल सीबी थापा, कर्नल विक्रम सिंह थापा, कर्नल बीएस खत्री, कर्नल डीएस खड़का, प्रभा शाह, कर्नल जीवन कुमार क्षेत्री, कर्नल एसएस कंवर, कर्नल डीबी थापा, कर्नल जीवन कुमार क्षेत्री, अनिल बस्नेत, कमला थापा, सुनीता, वंदना बिष्ट आदि उपस्थित थे। संचालन वाईबी थापा, प्रभा शाह एवं गोपाल क्षेत्री ने किया।
विज्ञापन

इन शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
आनरेरी कैप्टन रोबिन थापा, शहीद नीरज थापा की मां सीता थापा, शहीद नायक पारस प्रधान की पत्नी रजनी प्रधान, शहीद सूबेदार प्रदीप थापा की पत्नी सीमा थापा, शहीद जीत बहादुर थापा की पत्नी रानी थापा, शहीद प्रेम बहादुर थापा की पत्नी उर्मिला थापा।
विज्ञापन

ये भी हुए सम्मानित---
शार्दुल प्रधान, कार्तिक गुरुंग, आयुषी मल्ल, प्रणव पंथी, कलश गुरुंग, मीना उपाध्याय, पुष्कर देव, साक्षी उपाध्याय, डॉ. ईष्मिता शर्मा, पदम बहादुर मल्ल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें