फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट आए दो मजदूर, एक की मौत

Fri, 05 Aug 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया।  उधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


कीरतपुर (बिजनौर) के बादशाहपुर गांव निवासी अरशद (22) पुत्र इदरीश और गांव निजरू निवासी फरमान (16) पुत्र रियासत अली देहरादून में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को दोनों लक्ष्मी रोड के समीप जावेद के पुराने मकान में काम कर रहे थे।

सुबह करीब 11 बजे जैसे ही वे छत पर टीन शेड को लगाने पहुंचे, तभी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने अरशद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसे फरमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई गई है। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम कर सौंपा शव
आराघर चौकी प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि अरशद का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ आक्रोश जताते हुए हंगामा किया। लोगों का कहना था कि वहां हाईटेंशन लाइन घरों के ऊपर से गुजर रही है।

ऊर्जा निगम अधिकारियों को कई बार सूचित करने के बावजूद हाइटेंशन लाइन नहीं हटाई जा रही है। संसदीय सचिव एंव क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ने भी ऊर्जा निगम अधिकारियों को हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें