फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेलाकुई में भवनों पर यूनिक आईडी प्लेट लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पालिका ने ऑनलाइन पोर्टल किया लॉन्च
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। नगर पंचायत क्षेत्र के आवासीय व व्यवसायिक भवनों पर यूनिक आईडी प्लेट लगाने का काम पंचायत प्रशासन ने शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई में प्रत्येक भवन को एक डिजिटल नंबर दिया जा रहा है। जिसकी पहचान क्यूआर कोड से की जा सकेगी। इस कार्य को पूरा करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च कर दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एमएल शाह ने बताया कि नगर महापालिकाओं व नगर पालिकाओं की तरह ही अब सेलाकुई में भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि इस सुविधा के माध्यम से नागरिक अपने कूड़ा शुल्क, संपत्ति कर आदि भी जमा करा सकेंगे। इस प्रक्रिया को लागू कराने से पहले क्षेत्र का सर्वे कर आवासीय और व्यावसायिक भवनों का डेटा इकट्ठा किया गया। जिसके पश्चात यूनिक आईडी व क्यूआर कोड लगाने का कार्य शुरू किया गया है। जो, एक दो दिन के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें