फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आयुर्वेद विवि के कर्मचारियों का 50 दिन से कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIइन सभी कर्मचारियों में उपनल और पीआरडी के कर्मचारी शामिल
I
I

I
Iशुक्रवार को धरना प्रदर्शन में प्रदेश के अन्य जिलों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए
I
Iआयुर्वेद विवि हर्रावाला के तीनों परिसर, चिकित्सालय एवं प्रशासनिक भवन में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है और दिसंबर के बाद से कर्मचारियों का सेवा विस्तार नहीं किया गया है। यह सभी कर्मचारी उपनल और पीआरडी में शामिल हैं। कर्मचारी पिछले 50 दिन से विवि परिसर में धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को धरना प्रदर्शन में प्रदेश के अन्य जिलों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
I
I
I
Iविवि में विगत कई वर्षों से उपनल, पीआरडी के माध्यम से कार्यरत अल्पवेतन भोगी कार्मिकों को विवि की ओर से चार माह से वेतन नहीं मिला है और 11 माह से सेवा विस्तार नहीं किया जा रहा है। कार्मिकों को वेतन एवं सेवा विस्तार के संबंध में विवि को मौखिक और लिखित रूप से भी अवगत कराया गया लेकिन वेतन का भुगतान नहीं हुआ। इस कारण सभी कर्मचारियों की ऐसी स्थिति हो चुकी है कि बच्चों की फीस नहीं जमा होने के कारण स्कूल से निकालने की धमकी दी जा रही है। किराये के कमरों में रहने वाले कर्मचारी समय से किराया ना देने के कारण मकान मालिक मकान खाली करने को कह रहे हैं। कार्मिकों द्वारा बैंक से लिए गए ऋणों का समय से भुगतान नहीं हो पाने के कारण किस्तें बाउंस हो रही हैं। इस कारण से सभी कार्मिक आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान हो हैं। 24 जनवरी से सभी कर्मचारी विवि में कार्य बहिष्कार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iमुख्यमंत्री को भी लिख चुके पत्र
I
I
I
Iइस संबंध में कर्मचारियों की ओर से संबंधित अधिकारियों, उत्तराखंड के मंत्री और मुख्यमंत्री को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है, लेकिन सरकार ने अबतक कोई सुध नहीं ली है। इस प्रदर्शन में उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद उनियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राणा, संरक्षक महेश भट्ट, महिला प्रदेश अध्यक्ष मीना रौथाण, जिला महामंत्री रमेश डोभाल, संगठन मंत्री अजय देव, रघुवीर सिंह, उपनल कर्मचारी महासंघ के विभागाध्यक्ष अशोक कुमार, सुशांत देवा और अमन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें