फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: होली बाद दून-लखनऊ के बीच दौड़ेगी वंदे भारत, रेलवे ने जारी किया नियमित शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II12 मार्च को प्रधानमंत्री ने ट्रेन को दिखाई थी हरी झंडी, नियमितकरण का था इंतजार
I
I

I
Iसप्ताह में छह दिन चलेगी वंदे भारत, एक दिन किया जाएगा मेंटिनेंस
I
I वंदे भारत का लखनऊ-देहरादून के बीच संचालन का रास्ता साफ हो गया। रेलवे ने इस ट्रेन को होली बाद नियमित रूप से चलाने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह ट्रेन देहरादून से करीब सवा दो बजे रवाना होगी और आठ घंटे का सफर तय करके लखनऊ जंक्शन पर रात रात्रि को 10 बजे पहुंचेगी। रेलवे ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
I
Iवंदे भारत ट्रेन को देहरादून-लखनऊ के बीच चलाने के लिए 12 मार्च रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई थी, जिसमें दून रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेनि सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद रहे थे। ट्रेन का उस समय उद्घाटन तो कर दिया गया था, लेकिन ट्रेन का नियमतिकरण नहीं किया गया था। 12 मार्च को यह ट्रेन लखनऊ गई और उसी रात वहां से दून रेलवे स्टेशन पर लौट आई थी। उसके बाद इसका संचालन नहीं किया गया था। रेलवे द्वारा इसके लिए नियमतिकरण के लिए कोई तिथि नहीं जारी किए जाने के कारण असमंजस बना हुआ था। आखिरकार शुक्रवार को रेलवे ने वंदे भारत को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी। रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार लखनऊ-दून के बीच वंदे भारत का संचालन दुल्हैंडी के अगले दिन 26 मार्च से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

I
Iदेहरादून से 14:25 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी यह ट्रेन
I
I
I
Iदेहरादून रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को दोपहर में चलाने की योजना बनाई गई है। जारी समय-सारिणी के अनुसार दून रेलवे स्टेशन से 14:25 पर ट्रेन रवाना होगी और उसके बाद यह ट्रेन दोपहर 15:26 पर हरिद्वार पहुंचेगी। पांच मिनट यहां रुकने के बाद 15:31 पर रवाना होकर 17:40 पर मुरादाबाद जंक्शन पर पहुंचेगी और यहां भी पांच मिनट का ब्रेक लेने के बाद 17:45 पर रवाना होकर फिर 19:03 पर बरेली जंक्शन पहुंचेगी। जहां मात्र तीन मिनट का ब्रेक लेकर यह ट्रेन 19:05 बजे रवाना होगा 22:40 बजे तक लखनऊ जंक्शन पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

I
I

I
I

I
Iहोली पर ट्रेन ना चलने से लोगों में मायूसी
I
Iहोली का त्योहार आ रहा है। लोग त्योहार के अवसर पर घर जाने के लिए ट्रेन बुक कर रहे है, लेकिन अधिक वेटिंग होने के कारण वह परेशान है। 24 मार्च को होलिका दहन और 25 मार्च को दुल्हैंडी पूर्व है। ऐसे में हर कोई चाहता हौ कि वह 24 मार्च या 23 मार्च तक अपने घर पहुंच जाए। ऐसे में 12 मार्च को शुरू हुई वंदे भारत के कारण लोगों में आस जगी थी कि इस बार होली पर वंदे भारत ट्रेन में ही बैठकर घर जाने का मौका मिलेगा, लेकिन रेलवे द्वारा होली के बाद ही ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की लोगों में खुशी तो है, लेकिन इसके साथ ही होली पर इस ट्रेन में सफर करने की मायूसी भी है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें