फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में जीते दो स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 में श्री गुरु राम राय विवि के स्कूल ऑफ यौगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के 19–25 वर्ष बालिका वर्ग के आर्टिस्टिक पेयर में साक्षी सती और अमीषा चौहान की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

इसी वर्ग के आर्टिस्टिक सिंगल में देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर-19 बालक आर्टिस्टिक सिंगल में शौर्य सिंह पुंडीर, युवराज सिंह पुंडीर और आदित्य पड़ियार और अंडर-19 बालिका आर्टिस्टिक सिंगल में शिव्या नेगी ने प्रतिभाग किया। विवि के अध्यक्ष श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि योग और खेल के क्षेत्र में युवाओं की ऐसी उपलब्धियां उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें