बॉक्सिंग संघ और गौतम बॉक्सिंग संस्था की ओर से आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में दून के खिलाड़ियों ने अपने मुक्के का दम दिखाया। पुरुष और महिला वर्ग एलिट और यूथ आयु वर्ग की प्रतियोगिता में सोशल बलूनी बॉक्सिंग अकेडमी के 12 खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण और सात रजत समेत कुल 12 पदक जीते।
विज्ञापन
स्कूल के निदेशक विपिन बलूनी ने बताया, प्रतियोगिता में अंजलि विद्वान, वैभव कारकी, जीवितेश, दक्ष पाठक और नमन ठाकुरी ने स्वर्ण पदक जीत विद्यालय का नाम रोशन किया। जबकि यशस्विनी भट्ट, आदित्य गजवान, अजय थवाल, अदिती नेगी, हर्षित रावत, अमनदीप और हर्ष बिष्ट रजत पदक विजेता रहे। सोमवार को सभी खिलाड़ियों का विद्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल, बॉक्सिंग कोच प्रदीप कुमार ऐरी समेत शिक्षक व खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद रहे।