फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात के मामले में महिला आयोग सख्त, एसपी देहात को कड़ी कार्रवाई के लिए कहा

Mon, 08 Jan 2024 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पीड़ित के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में कुसुम कंडवाल ने एसपी देहात को सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच के लिए कहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहसपुर की 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म व गर्भपात के मामले को महिला आयोग की अध्यक्ष ने संज्ञान लिया है। इस मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एसपी देहात देहरादून से फोन पर वार्ता कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी पहले से नाबालिग के संपर्क में था। उसने दुष्कर्म के बाद नाबालिग को गर्भपात की दवा दी। दवा खाने के बाद तीन जनवरी को बालिका की तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने बताया, इसे गर्भपात की दवा खिलाई गई है। इस मामले में जांच व जानकारी करने पर पता चला कि युवक ने डरा-धमकाकर नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया था।

ये भी पढ़ें...सबके राम: पहली बार अयोध्या देखी तो मेरा युवा मन बहुत व्यथित हो गया...सीएम ने साझा की युवावस्था से जुड़ीं यादें

पिता दे चुके हैं तहरीर
पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, गर्भपात कराने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस मामले में कुसुम कंडवाल ने एसपी देहात को सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को ऐसे क्षेत्रों में सख्ती से जांच करनी चाहिए।I

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें