फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुख्यमंत्री हुनर योजना से मिलेगा महिलाओं को लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विकास निगम के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री हुनर योजना के अंतर्गत जीवनगढ़ व ढकरानी में संचालित किए जा रहे महिला प्रशिक्षण केंद्रों पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का समापन हो गया। इस दौरान 80 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मदरसा जामिया इस्लामिया शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति जीवनगढ़ की ओर से बुलाकीवाला व ढकरानी के गांवों में संचालित किए जा रहे प्रशिक्षण केंद्रों पर 80 प्रशिक्षुओं को फैशन डिजाइनिंग व ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि स्वरोजगार के माध्यम से उनके परिवारों को आर्थिक लाभ भी मिल रहा है। केंद्रो के मास्टर ट्रेनर अनुराधा व आफरीन ने प्रशिक्षओं को कोर्स से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराई। समापन अवसर पर मुशर्राफ, आसिफ, मुस्कान, तबस्सुम, शमीम, नूरजहां, नरगिस, आईशा, गजाला, बुशरा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें