फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अंग्रेजी शराब के 55 पव्वों के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सेलाकुई थाना पुलिस ने एक युवक को अंग्रेजी शराब के 55 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार रात को थाना पुलिस टीम क्षेत्र के में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से एक युवक के मिलन चौक के पास ट्रक चालकों को शराब बेचने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक सवार एक युवक पकड़ा। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि बाइक पर बंधे नीले रंग के कट्टे से पुलिस को अंग्रेजी शराब के 55 पव्वे मिले। युवक ने अपना नाम पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट के चहज निवासी कमल जोशी बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें