फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गर्भावस्था में खानपान पर खास ध्यान दें महिलाएं’

विज्ञापन
नवजात बच्चियों के लिये वैष्‍णवी किट वितरित करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बाल विकास परियोजना की ओर से बृहस्पतिवार को दीपनगर और चूना भट्टा क्षेत्र में पोषण मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई हुई और 10 नवजात बच्चियों को वैष्णवी किट वितरित की गई। मेले में आए बुजुर्गों ने गर्भवती महिलाओं को उचित खानपान की सलाह भी दी।
विज्ञापन

महिला कल्याण अधिकारी सरोज ध्यानी ने बताया कि परियोजना की ओर से समय-समय पर इस तरह के पोषण मेलों का आयोजन किया जाता है। बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधान गुलचरण लाल मल्होत्रा ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को मैदा से बने व्यंजन नहीं खाने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान हेल्दी बेबी शो भी कराया गया। इसमें अमीर आजाद, आयन, आराध्या, भावना और हुमेद विजेता रहे।
गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम में उन्हें नियमित रूप से कैल्शियम व आयरन के सेवन की सलाह दी गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी क्षमा बहुगुणा ने नंदा गौरा योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जानकारी दी। महिला शक्ति केंद्र की महिला कल्याण अधिकारी सरोज ध्यानी ने राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन 181 व वन स्टॉप सेंटर के बारे में गहनता से जानकारी दी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्थानीय व्यंजन भी बनाकर लाए थे। कार्यक्रम में सुपरवाइजर बीना असवाल, दिशा शर्मा, अंजना मल्होत्रा, जय कुमार त्यागी, रमेश चंद शर्मा, सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें