इन कैदियों में से प्रदेश की सभी जेलों में करीब 250 महिलाएं कैदी विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता हैं। सूबे की जेलों में बंद महिला कैदियों को इस बार जेल प्रशासन की ओर से करवाचौथ के त्योहार पर एक अनूठा तौहफा देने की तैयारी की है।
दरअसल, जेल में बंद कुछ महिला कैदियों ने भी करवाचौथ पर व्रत रखने की इच्छा रखी थी। इन महिलाओं ने बताया था कि वह करवाचौथ पर अपने पति से मिलकर व्रत खोलना चाहती हैं।
महिला कैदियों की इस इच्छा पर जेल प्रशासन की ओर से मुहर लगा दी गई थी और उनसे आवेदन मांगे गए थे। इस पर कई महिला कैदियों ने आवेदन दिए थे। आवेदन मिलने के बाद जेल प्रशासन की ओर से करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिला कैदियों को सुविधा दी जाएगी।
इस बार इन महिला कैदियों को करवाचौथ पर व्रत तोड़ने के लिए अपने पतियों का दीदार कराने के लिए जेल में अतिरिक्त समय दिया जाएगा। व्रत रखने वाली महिला कैदियों को जेल प्रशासन की ओर से व्रत का सामान भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। जेल की इस अनूठी पहल से महिला कैदियों में काफी उत्साह है।
जेल में मिल रहा है रोजगार
उत्तराखंड प्रदेश जेल विभाग अपनी जेलों में बंद कैदियों के लिए हमेशा अनोखे प्रयोग करता है। यहां की जेलों में कैदी फर्नीचर बनाने, शॉल बुननेए सिलाई.कढ़ाई और दूसरे काम करने में खुद को व्यस्त रखते है। इतना ही नहीं जेलों में बंद होने के बावजूद वे अपनी आय कर रही है।
करवा चौथ पर महिला कैदियों के लिए पतियों से मिलने के लिए शनिवार व रविवार का दिन निर्धारित किया गया है। करवाचौथ पर महिला कैदी पतियों से मिल सकती हैं। इसके लिए उनको अलग समय दिया जायेगा। इस समय में वह अपने पति व बच्चों से मिल सकेगी।
... डॉ.पीवीके प्रसाद, आईजी जेल