इस पर गायत्री ने जनवरी 2019 में सीएम एप पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर गायत्री की शिकायत पर पुलिस द्वारा जांच की गई। जांच में शिकायत सही पाई गई। पातन देवी फाउंडेशन द्वारा भी गलती स्वीकार की गई और शिकायतकर्ता गायत्री की हेलीकाप्टर बुकिंग सेवा के रुपए 73,600 एनईएफटी के माध्यम से लौटा दिए गए।
पैसा मिलने के बाद गायत्री देवी ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री कार्यालय व उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री द्वारा शिकायतों के ऑनलाइन निस्तारण की जो व्यवस्था की गई है, वह काबिले तारीफ है।
सीएम एप की प्रभावी कार्यशैली के बारे में सुनकर ही उन्होंने इस पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। सीएम एप के बारे में जैसा सुना था, वैसा ही पाया। उत्तराखण्ड में शिकायतों के ऑनलाइन निस्तारण का सिस्टम, डिजिटल इंडिया को सच्चे मायनों में चरितार्थ करता है।