अक्तूबर के पहले सप्ताह तक पूरी होगी भर्ती
पहले चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और ऊधमसिंहनगर में भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद दूसरे चरण में चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी के लिए तीन अगस्त को विज्ञापन प्रकाशित कराया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया अक्तूबर के प्रथम सप्ताह तक पूरी कर ली जाएगी। कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी। इनमें शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 अंकों की होगी। जबकि, इसके अलावा योग्यता के आधार पर अंक दिए जाएंगे ।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: कोटद्वार में बाढ़ जैसे हालात, उफनाए नदी-नालों ने मचाई तबाही, सामान छोड़ घरों से भागे लोग
ये होंगी अहर्ता और वेटेज
आयु- 18 से 40 वर्ष
शैक्षणिक अहर्ता - न्यूनतम 10वीं पास
शैक्षणिक अहर्ता के लिए-10 अंक
एनसीसी के लिए-05 अंक
कुशल खिलाड़ी के लिए-05 अंक
कुशल वाहन चालक के लिए-05 अंक
होमगार्ड विभाग के लिए-05 अंक