108 एंबुलेंस सेवा न मिलने पर एक गर्भवती महिला के लिए मीडिया की गाड़ी मसीहा बनकर आ गई। आगे जानिए पूरा मामला...
बता दें कि मातली की एक महिला ने अमर उजाला के वाहन में तांबाखाणी सुरंग के अंदर बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद साथ में आए तीमारदारों ने महिला को उसी वाहन से लाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने दोनों को स्वस्थ बताया है।
रविवार सुबह 5 बजे आपने मायके में आई संतोषी देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने आनन फानन में आपातकालीन सेवा 108 को फोन खटखटाया तो जबाव मिला कि 108 एबुलेंस वाहन खराब पड़ा है। इसलिए अभी सेवा नही मिल पाएगी। परिजनों के लिए एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई।
गंगोत्री हाईवे काफी इंतजारी के बाद देहरादून से न्यूज पेपर लेकर उत्तरकाशी आ रहे अमर उजाला के वाहन ने प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को बिठा कर अस्पताल के लिए रवाना हुआ। अमर उजाला का वाहन जब तक जिला अस्पताल पहुँचता तब तक महिला ने वाहन चलते वाहन में तांबाखाणी सुरंग के अंदर बच्चे को जन्म दे दिया।
इसके बाद संतोषी देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला अस्पताल में भर्ती के बाद चिकित्सकों ने संतोषी देवी व उसके बच्चे को स्वस्थ बताया है। संतोषी देवी के साथ मातली से सुरजा देवी ने अमर उजाला तथा वाहन चालक आभार जताया है।