four childrens
एक साथ चार बच्चों को जन्म देने का शहर में यह पहला मामला बताया गया है। बच्चों के परिवार के सदस्यों में चार बच्चों के जन्म को लेकर खुशी का ठिकाना नहीं रहा। देहरादून-दिल्ली हाईवे पर स्थित देव नर्सिंग होम में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई सलेमपुर, बहादराबाद निवासी मुकेश कुमार की पत्नी सोनी का शुक्रवार की सुबह स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वारिजा सिंह की देखरेख में ऑपरेशन से प्रसव कराया गया।