फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी रंगारंग प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन


विकासनगर। चेतना क्लब की ओर से विकासनगर स्थित एक घर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। महिलाओं ने गढ़वाली और पंजाबी गीतों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली क्लब की सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष बिंदिया शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में 2024 को विदा किया गया। इसके साथ ही आने वाला साल सभी के लिए मंगलमय हो ऐसी कामना की गई। उन्होंने बताया कि क्लब सदस्य सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर के प्रतिभाग करती है। जिसके लिए उन्होंने सभी सदस्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर मोना गर्ग, नीरू गोयल, संगीता, दीपाली, दिव्या, श्वेता अग्रवाल, निशु, शिखा, साक्षी, नीलम आदि उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें