फोटो....
कालसी। कालसी स्थित दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनी नाली कूड़े और पत्थर से भरी पड़ी है। जिसके चलते हल्की बारिश होने पर भी नाली का पानी सड़कों या फिर लोगों के घरों में घुस जाता है। शुक्रवार से हो रही बारिश के चलते नाली का पानी स्थानीय निवासी बर्फ सिंह चौहान के घर और गैराज में भर गया। पानी से वहां रखा तमाम घरेलू सामान भीगकर खराब हो गया। बर्फ सिंह चौहान ने बताया लंबे समय से नाली की सफाई नहीं हुई है। बताया कि नाली की सफाई होनी चाहिए। ताकि बारिश के समय लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। वहीं, लोनिवि के क्षेत्रीय अवर अभियंता स्वतंत्र कुमार ने बताया कि नाली की सफाई करवाई जा रही है। संवाद