फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: महिला फॉरेस्ट गार्ड ने जहर खाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी मौत की वजह

Sun, 01 Mar 2020 06:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • फॉरेस्ट कालोनी के सरकारी आवास में मौत को लगाया गले
  • पुलिस कर रही सुसाइड नोट में लिखे तथ्यों की जांच
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में रविवार को एक महिला फॉरेस्ट गार्ड ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

विज्ञापन


पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। बता दें कि रविवार सुबह डालनवाला कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि राजपुर रोड पर वन मुख्यालय के पीछे स्थित फॉरेस्ट कालोनी के सरकारी आवास में रहने वाली महिला काफी देर से बाहर नहीं आई है। 

कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिल रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। अनहोनी की आशंका पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा तो महिला जमीन पर मृत हालत में पड़ी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसिक रूप से भी परेशान थी महिला

महिला की पहचान निधि नौटियाल उम्र 35 वर्ष पुत्री राजेंद्र नौटियाल निवासी फॉरेस्ट कालोनी के रूप में हुई। जानकारी जुटाने पर पता लगा कि निधि वन विभाग में फॉरेस्ट गॉर्ड थीं। वह सरकारी आवास में अकेली रहती थी। कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने परेशान होने और अपनी मौत की वजह का जिक्र किया है।

पुलिस ने बताया कि महिला मानसिक रूप से भी परेशान बताई गई थी। फिर भी सुसाइड नोट में लिखे तथ्यों के बारे में जांच की जा रही है। पुलिस ने सूचना देकर महिला के परिजनों को भी बुलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें