फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: खेत में घास लेने गई महिला पर घात लगाकर बैठे भालू ने किया हमला, मौत

Mon, 21 Oct 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, चमोली
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के चमोली में दशोली ब्लाक के स्यूंण गांव में खेतों में हरी घास लेने गई महिला की भालू के हमले के दौरान गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। गांव की अन्य महिलाएं जैसे तैसे अपनी जान बचाकर घर पहुंची। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत कर शव खाई से निकाला।

विज्ञापन


 स्यूंण गांव निवासी महेंद्र सिंह राणा की पत्नी धनेश्वरी देवी (35) रविवार सुबह आठ बजे अन्य महिलाओं के साथ खेतों में हरी घास लेने गई थी, तभी वहां घात लगाकर बैठे भालू ने धनेश्वरी पर हमला कर लिया। इसी दौरान धनेश्वरी करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य महिलाओं ने किसी प्रकार गांव की ओर भाग कर जान बचाई।

महिलाओं की सूचना पर पीपलकोटी पुलिस चौकी प्रभारी पूजा मेहरा और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला के शव को खाई से निकाला।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी पूजा मेहरा ने बताया कि महिला के सिर, हाथ और पांव में भालू के नाखूनों से गहरे जख्म हो गए थे। भालू ने सिर का आधा हिस्सा भी पूरी तरह से क्षत विक्षत कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। घटना के बाद से स्यूंण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें