विक्रम जैसे ही करौंदी के पास पहुंचा तो अचानक तेज आवाज के साथ दीपा का दुपट्टा विक्रम के इंजन की ओर खिंचने लगा। जब तक ड्राइवर विक्रम रोकता तब तक दीपा का गला खिंचने के बाद उसका सिर विक्रम के हैंडिल से जा टकराया। इससे महिला बेहोश हो गई।
घटना के बाद विक्रम में बैठे दो अन्य सवारियों ने दूसरे वाहन से महिला को पास के ही निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। सूचना पर दीपा के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों से पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने का आग्रह किया। उसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया।