फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: पुलिस को रास्ते में पड़ा मिला लापता महिला का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

Wed, 01 May 2019 12:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में थरकोट क्षेत्र के ताला गांव से लापता महिला का सड़ा गला शव मिला है। महिला की हत्या कर शव फेंके जाने के अंदेशे को देखते हुए राजस्व पुलिस जांच में जुट गई है। इधर सोमवार को चंडाक रोड में कलवर्ट में मिले महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अल्मोड़ा से आई फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी हत्या के सबूत जुटाए। 

विज्ञापन


थरकोट के ताला गांव निवासी सोबन राम की पत्नी अनीता देवी कुछ दिन पहले से लापता थी। राजस्व पुलिस लापता महिला की ढूंढखोज में लगी थी। मंगलवार को महिला का शव फगाली के पास पड़ा मिला। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक मुहम्मद परवेज टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव सड़ गल चुका था। राजस्व टीम ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने महिला की हत्या की आशंका जताई है। आईओ मुहम्मद परवेज ने बताया कि महिला की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही लग सकेगा। 

इधर, सोमवार की रात चंडाक से आगे कलवर्ट में मिले महिला के शव की शिनाख्त 29 वर्षीय गोमती देवी पत्नी दिनेश सिंह के रूप में हुई है। मूल रूप से नेपाल की रहने वाली गोमती पति के साथ डिग्री कालेज के समीप किराए में रहती थी। वह 16 अप्रैल से गायब थी। मंगलवार को अल्मोड़ा से आई फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। जांच अधिकारी एसआई हीरा सिंह डांगी के अनुसार महिला के शरीर में चोट के निशान मिले हैं। जल्द ही हत्या के आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें