हनोल मंदिर में स्मृति चिन्ह व बालिका के साथ फोटो खिंचाती महिला क्रिकेटर। स्रोत जागरूक पाठक
विश्व कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर सोमवार को हनोल स्थित महासू देवता मंदिर पहुंचीं। यहां परिवार के साथ देव दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति की ओर से रेणुका सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। हिमाचल प्रदेश के परसा रोहड़ू की रहने वालीं महिला क्रिकेटर रेणुका ने मंदिर के राजगुरु परिवार की बेटी पाखी राजगुरु के साथ स्मरणीय तस्वीर लेकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बेटियां देश का गौरव हैं। उन्हें शिक्षा, खेल के साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जाना चाहिए। इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्य प्रबंधक नरेंद्र नौटियाल, विक्रम राजगुरु आदि उपस्थित रहे।