फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दिल्ली में बम धमाके के बाद पछवादून में हाई अलर्ट

विज्ञापन
हाईअलर्ट के बाद विकासनगर में वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन

विज्ञापन
दिल्ली में लाल किले के पास बम धमाकों के बाद पछवादून क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरप्रदेश और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही। कोतवाली और थाना क्षेत्रों के विभिन्न स्थानों पर भी बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच के लिए रोका जा रहा है। पुलिसकर्मी जांच के बाद ही वाहनों को आगे रवाना कर रहे हैं।



दिल्ली में बम धमाकों के बाद जिले में हाईअलर्ट जारी किया गया था। सोमवार शाम को विकासनगर, सहसपुर कोतवाली और त्यूणी थाना क्षेत्र में राज्य सीमा पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विकासनगर, सहसपुर और त्यूणी में चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विकासनगर कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं बताया कि कुल्हाल, हरबर्टपुर और डाकपत्थर चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही है। सहसपुर कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तरप्रदेश की सीमा से लगी दर्रारीट चेक पोस्ट, लांघा तिराहे, सभावाला, कोतवाली के बाहर बैरिकेडिंग कर पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे हैं।



सेलाकुई थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि मुख्य बाजार, धूलकोट तिराहा, निगम रोड आदि स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को जांच के लिए रोका जा रहा है। पुलिसकर्मी पूरी तरह से जांच करने के बाद ही वाहनों को आगे रवाना कर रहे हैं। बस्तियों में पुलिस टीम गश्त कर रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी त्यूणी अश्वनी बलूनी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और उत्तरकाशी जिले से आने वाले प्रत्येक वाहन की जांच चल रही है।
विज्ञापन


सीओ भास्कर लाल शाह ने बताया कि सर्किल क्षेत्र के सभी कोतवाली और थाना पुलिस को 24 घंटे हाईअलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि और व्यक्ति के पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

हाईअलर्ट के बाद विकासनगर में वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस

हाईअलर्ट के बाद विकासनगर में वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें