फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ट्रेन एस्कॉर्ट में अब महिला सिपाही भी चलेंगी, भीड़ प्रबंधन के लिए तैयार होगा वार्षिक कैलेंडर

Thu, 15 Dec 2022 02:16 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

डीआईजी पी रेणुका देवी ने यात्रियों से बात की और सुरक्षा संबंधित लिखित सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि जीआरपी के चारों थानों में महिला हेल्प डेस्क अनिवार्य रूप से बनाई जाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों में चलने वाले जीआरपी के एस्कॉर्ट में अब महिला सिपाही भी होंगी। इसके लिए डीआईजी रेलवेज ने निर्देश जारी किए हैं। अभी तक दो पुरुष सिपाही एस्कॉर्ट में चलते हैं। जीआरपी की ओर से रेलवे यात्री जागरूकता सप्ताह (11 से 17 दिसंबर) चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके तहत बुधवार को डीआईजी पी रेणुका देवी भी देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। उन्होंने यात्रियों से बात की और सुरक्षा संबंधित लिखित सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि अब जीआरपी के चारों थानों में महिला हेल्प डेस्क अनिवार्य रूप से बनाई जाएगी। इसमें महिला दरोगा और महिला सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। त्योहारों के समय भीड़ प्रबंधन के लिए वार्षिक कैलेंडर भी तैयार किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Live-In Partner: बेटे की देखभाल के लिए उठाया शिक्षक का कदम पड़ा भारी, सड़क पर ले आई महिला की हरकत

विज्ञापन

ये बताईं भविष्य की योजनाएं 
-ऋषिकेश जीआरपी एसपी कार्यालय व प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए रेलवे से पत्राचार किया जाएगा। 
-टनकपुर में जीआरपी चौकी और बैरक निर्माण केे लिए पूर्वोत्तर रेलवे को लिखा जाएगा। 
-जीआरपी में 187 पदों के सृजन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। 
-लंबे समय से जीआरपी में तैनात कर्मियों को हटाकर नए कर्मियों को नियुक्त किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें