फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: स्कूल परिसर में देह व्यापार पर महिला आयोग सख्त,  जिलाधिकारी को पत्र लिख कड़ी कार्रवाई के लिए कहा

Fri, 15 May 2026 11:43 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

स्कूल परिसर में देह व्यापार पर महिला आयोग ने सख्ती की है।  राज्य महिला आयोग ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कड़ी कार्रवाई के लिए कहा गया।

विज्ञापन
राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने देहरादून के एक स्कूल परिसर में देह व्यापार के मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जिलाधिकारी को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।

कंडवाल ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसी गतिविधियां अक्षम्य हैं और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई होगी। उन्होंने जिलाधिकारी से रैकेट के सरगनाओं को बेनकाब करने को कहा। आयोग ने शिक्षण संस्थानों के आसपास शराब और नशे के संदिग्ध केंद्रों की जांच के आदेश भी दिए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें....एसआईआर: उत्तराखंड में पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख की नहीं हो पाई मैपिंग
विज्ञापन


प्रशासन को भविष्य में शैक्षणिक संस्थानों के निकट ऐसी गतिविधियों को सख्ती से रोकने के लिए कहा गया है। कुसुम कंडवाल ने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपराध से बचाने में माता-पिता की भूमिका सर्वोपरि है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें