फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम मनचले ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, महिला ने किया कुछ ऐसा कि पैरों में गिरकर मांगी माफी

Wed, 22 May 2019 08:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कई बार समझाने के बाद भी जब मनचला आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बाज नहीं आया तो महिला ने ऐसे सबक सिखाया। महिला ने मनचले की चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। सरेराह हुई पिटाई सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन


युवक के माफी मांगने पर महिला ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। रामनगर रोड पर स्टेडियम के पास रहने वाली एक महिला लोगों के घरों में चौका बर्तन कर अपने परिवार का भरण पोषण करती है।

पिछले कुछ समय से एक युवक उक्त महिला का पीछा कर उस पर फब्तियां कस रहा था। कई दिन तक महिला उसकी हरकतों को नजरअंदाज करती रही। सोमवार की शाम उक्त महिला एक घर से काम निपटाकर लौट रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेडियम के पास उक्त युवक ने महिला का रास्ता रोक लिया और साथ चलने का दबाव बनाने लगा। आए दिनों की हरकत से तंग आकर महिला ने चप्पल उतारी और सरेराह मनचले को धुनना शुरू कर दिया।

युवक ने बचने के लिए काफी हाथ पैर मारे लेकिन महिला ने उसके बालों को मजबूती से पकड़ रखा था। सरेराह युवक को पीटते देख वहां तमाशबीनों की भीड़ लग गई। खुद को घिरा देख युवक उक्त महिला के पैरों में गिर पड़ा।

माफी मांगने पर महिला ने चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया। कुछ लोगों ने इस घटना की वीडियो क्लिप तैयार कर एक दूसरे से शेयर की। यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें