फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: लापता किशोरी का अपहरण कर वेश्यावृत्ति कराने के मामले में महिला गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2019 08:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(रुड़की)
विज्ञापन
महिला गिरफ्तार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुड़की में किशोरी का अपहरण कर उससे वेश्यावृत्ति कराने के मामले में आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे हरिद्वार पॉक्सो कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


मामले में पुलिस एक महिला और युवक को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जनवरी में लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया था।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। करीब दो महीने बाद पुलिस को किशोरी डोसनी रेलवे फाटक के पास संदिग्ध हालत में घूमती मिली थी।

विज्ञापन

पूछताछ में उसने आरोप लगाया था कि पूनम निवासी ग्राम इकबरा थाना हस्तिनापुर, मेरठ उसे बहला फुसलाकर रोशनाबाद निवासी महिला सुदेश और विजेंद्र के पास ले गई ती।

यहां तीनों ने उसे प्रताड़ित कर जबरन वेश्यावृत्ति कराई थी। बाद में पुलिस ने सुदेश और उसके सहयोगी विजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि तीसरी आरोपी पूनम पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सकी थी।

शनिवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पूनम को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच अधिकारी दरोगा ममता ने बताया कि आरोपी को हरिद्वार पॉक्सो कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें