हल्द्वानी में अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने पर पुलिस ने रिटायर सैन्य कर्मी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की पत्नी की तहरीर पर यह कार्रवाई की है।
ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसका पति रिटायर सैन्य कर्मी है। वर्तमान में वह डीएससी में नौकरी करता है और छुट्टी पर घर आया हुआ है। महिला ने बताया कि अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ उसे अश्लील हरकतें देख उसके होश उड़ गए। बेटी से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह दो-तीन साल से ऐसा कर रहा है।