Iबजरंग दल ने कुछ महिलाओं पर राजपुर रोड स्थित श्री पांच पिपलेश्वर मंदिर से मूर्ति चोरी समेत मंदिर में तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। इस संबंध में दल की ओर से थाना डालनवाला में महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी है। दल से जुड़ने कार्यकर्ताओं ने थाने में प्रदर्शन भी किया। बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि महिलाओं की इस हरकत से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। मांग करते हुए कहा, जल्द इन महिलाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में श्याम शर्मा, नमन बब्बर, मुकेश आनंद, हर्षित सिंगला, आचार्य आदित्य नौटियाल, विकास मित्तल आदि मौजूद रहे।I