एक जालसाज ने महिला की जमीन धोखाधड़ी से हड़प ली। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया, बलविंदर कौन निवासी चंद्रमणी ने न्यायालय में गुहार लगाई थी। उन्होंने वर्ष 2021 में इंदर लोक निवासी जीवन साहू के साथ समझौता किया था। उन्होंने पार्क रोड स्थित अपनी जमीन की आपसी समझौते के आधार पर साहू को रजिस्ट्री कर दी। साहू ने कहा था कि वह इस जमीन पर फ्लैट बनवाएगा। इनमें से एक तीन बीएचके फ्लैट बलविंदर को देने की बात भी कही। लेकिन, आज तक उसने फ्लैट नहीं बनवाए। इस तरह धोखाधड़ी कर साहू ने बलविंदर की जमीन हड़प ली। साहू के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।