फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नकरौंदा में नदी के तेज बहाव से टूटे पुश्ते और चहारदीवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण नकरौंदा में नदी उफान पर आने से किनारे बने पुश्ते ध्वस्त हो गए। इससे पानी घरों की ओर बढ़ गया। कई लोगों की चहारदीवारी भी ध्वस्त हो गई। कई खाली प्लाॅटों में पानी भर गया। कई घरों में दरारें आने की भी सूचना है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी एवं कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बुद्धदेव सेमवाल ने कहा कि जलभराव की मुख्य वजह नकरौंदा में निर्माणाधीन सीवरेज प्लांट है। सीवरेज प्लांट नदी के भूभाग पर मनाया जा रहा है। इसके लिए पानी को डायवर्ट कर आबादी की ओर मोड़ दिया गया है। इससे मकानों को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। कहा कि सीवरेज प्लांट से चारों ओर पानी में करंट दौड़ रहा है। ग्रामीणों के विरोध के बाद लाइन कट कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि चमोली घटना से भी कंपनी सबक नहीं ले रही है। प्रशासन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि जनता बार-बार सीवरेज प्लांट को शिफ्ट करने की मांग कर रही है, लेकिन कोई सुनने का तैयार नहीं है। सीवरेज प्लांट के विरोध में रविवार को भी लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान हरि जोशी, रोहित पांडे, विजय ध्यानी, सरदार बलबीर सिंह, शंभू प्रसाद सेमवाल, सरस्वती देवी, इंदिरा गुसाईं, लक्ष्मी रावत, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें