203 स्ट्रीट तिरुपति आंध्र प्रदेश से परिवार के साथ मसूरी घूमने आई एक महिला पर्यटक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। महिला मालरोड पर परिवार के साथ मौसम का लुत्फ उठा रही थीं। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उप जिला चिकित्सालय लंढौर के सीएमएस डाॅक्टर यतेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान लक्ष्मी गौरी (54) पत्नी जीवी प्रसाद के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि महिला दिल की मरीज थी।