फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की बेटी को साथ लेकर चलती ट्रेन के आगे कूदी मां

Sat, 17 Jun 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
suicide by train
विज्ञापन
मायके में पिछले एक महीने से रह रही महिला ने तीन साल की बेटी को साथ लेकर चलती ट्रेन के आगे छलांग लगा ली। इसमें महिला की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


थाना नेहरुकॉलोनी क्षेत्र में गोरखपुर फाटक डिफेंस कालोनी के पास एक महिला तीन साल की बेटी के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद गई। महिला की मौत हो गई है।

पुलिस के मुताबिक सीमा (31) पत्नी मनोज निवासी जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद ने पुत्री आराध्य (3) के साथ गोरखपुर फाटक डिफेन्स कॉलोनी के पास ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीमा की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची आराध्या को  चीता 32 पुलिस ने जोगीवाला में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहा बच्ची की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा एक माह पहले मायके सृष्टि विहार अजबपुर कला थाना नेहरू कॉलोनी आयी थी। जहां से आज शाम घर से बिना बताए बच्ची आराध्य को लेकर गायब हो गई थी। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें