फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक लौट रहा था ड्यूटी को, तभी पत्नी ने पंखे से लटककर दे दी जान

Mon, 24 Jul 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागेश्वर
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
सैनिक घर से छुट्टी करके ड्यूटी पर लौट रहा था। इतने में खबर आई कि उसकी पत्नी ने पंखे से लटककर जान दे दी। फिर...
विज्ञापन


मामला उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद का है। कमेड़ीदेवी पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बड़गांव निवासी हीरा सिंह सेना में तैनात है। हीरा सिंह रविवार की सुबह ही एक माह की छुट्टी पूरी करके वापस ड्यूटी के लिए निकला।

इसके कुछ समय बाद उसकी 28 वर्षीय पत्नी कविता देवी ने घर में पंखे से लटककर जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद महिला का पति हीरा सिंह भी आधे रास्ते से लौट आया। एसआई पीसी जोशी ने बताया कि मृतका की बड़ी बेटी पांच साल की है। पिछले माह ही आपरेशन से दूसरी बेटी पैदा हुई थी। मृतका बूढ़े सास-ससुर के साथ गांव में ही रहती थी। उन्होंने बताया कि कविता द्वारा आत्महत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें