थाना पुलिस ने 644 ग्राम गांजा के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पूर्व में भी मादक पदार्थ की तस्करी में जेल जा चुकी है। महिला के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी सेलाकुई मोहन सिंह ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में महिला उपनिरीक्षक बबीता की अगुवाई में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध महिला को शिवनगर बस्ती सेलाकुई में पूछताछ के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ। महिला की पहचान शिवनगर बस्ती निवासी शीला देवी के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला एक शातिर किस्म की गांजा तस्कर है। वह लाल पुल देहरादून से गांजा खरीद कर सेलाकुई क्षेत्र में अवैध रूप से मजदूरों को फुटकर दामों में बेच कर मुनाफा कमाती है। आरोपी महिला वर्ष 2021 में भी 2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार हो चुकी है। वर्तमान में जमानत पर है।