मारपीट के मामले में उप कारागार रुड़की में बंद महिला कैदी की मंगलवार को अचानक से हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने के कारण महिला को हायर सेंटर रैफर किया गया है। मंगलौर कोतवाली अंतर्गत ग्राम बसवाखेड़ी में तीन माह पूर्व दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गांव की ही सुमित्रा पत्नी सोमसिंह के खिलाफ तीन माह पूर्व मारपीट का मामला कर लिया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया। जहां से महिला को जेल भेज दिया गया। इसके बाद से ही आरोपी महिला उपकारागर रुड़की में बंद है। सोमवार देर रात अचानक महिला की तबियत बिगड़ गई। यह देख आनन-फानन में महिला को सिविल अस्पताल भिजवाया गया।
जहां उसकी हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर देहरादून के लिए रैफर कर दिया। डिप्टी जेलर जेपी द्धिवेदी ने बताया कि महिला को हरफीज की बीमारी हुई है। पिछले कई दिनों से महिला की तबियत थोड़ी नाजुक बनी हुई थी। रात में तबियत और ज्यादा बिगड़ गई। जिस पर रात में ही महिला को उपकारागार की एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवाया गया।