फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ सालों से ये महिला कर रही पुरुषों का काम

Sat, 08 Mar 2014 01:01 AM IST
राजेन्द्र सिंह बिष्ट बबली/अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
शायद ही आपने कोई महिला को राजमिस्त्री के रूप में काम करते देखा होगा। शारीरिक श्रम के हिसाब से यह काम केवल पुरुषों के लिए ही माना जाता है, लेकिन नौ वर्ष पहले रामपुर से हल्द्वानी आकर पार्वती ने दूसरों की कई इमारतें खड़ी कर दी।
विज्ञापन


पढ़ें, जब एनडी तिवारी को पिता ने किया बेदखल

हालांकि वह अब तक अपना मकान नहीं बना सकी हैं। यूं तो देश भर में शनिवार को महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण की चर्चाएं होंगी, मगर ऐसी गतिविधियों से अंजान यह महिला अब भी दबंग ठेकेदारों से जूझ रही हैं।

बंगाल की रहने वाली
पार्वती देवी (41) मूलरूप से बंगाल की रहने वाली हैं और उनका असली नाम उज्जन देवी है। पार्वती की ससुराल मिलक (रामपुर) है।

पढ़ें, बदरीनाथ धाम में पहननी होगी धोती, मोबाइल बैन

वह वर्षों पहले पति भूपराम मौर्या के साथ हल्द्वानी आई थीं। परिवार पालने के लिए पति के साथ मजदूरी की और 2007 में उन्होंने किन्नी पकड़ ली। आज वे यहां की जानीमानी राजमिस्त्री हैं।
विज्ञापन


बना चुकी हैं 50 भवन
पति मजदूर हैं, फिर भी वह अपनी हुनर की बदौलत न केवल परिवार को पाल रही हैं, बल्कि तीन बच्चों को पढ़ा भी रही हैं। हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में वह अभी तक लगभग 50 मकान बना चुकी हैं।

पढ़ें, गिनीज बुक के बाद अरविंद का यह है नया लक्ष्य

वे एक दिन में वह लगभग आठ सौ से लेकर एक हजार ईंटों की चिनाई कर देती हैं। पार्वती कहती हैं कि वे भवन निर्माण का सारा काम बखूबी कर लेती हैं। दूसरों के मकान बना कर ही उन्होंने अपनी बेटी का घर बसाया है। दूसरी बेटी कक्षा 10 में, दो लड़के क्रमश: 11 एवं 9 में पढ़ते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें