एक साल से रोडवेज बस अड्डे के वेटिंग रूम में रहने वाली महिला अब अपने घर जाना चाहती है। महिला को रोडवेज बस अड्डे से दूसरी जगह शिफ्ट कराने के लिए रोडवेज प्रशासन ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसपी ग्रामीण को पत्र लिखा है।
रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक जेके शर्मा ने बताया कि एक साल से रोडवेज बस अड्डे के वेटिंग रूम में मानसिक रूप से कमजोर महिला रह रही है।
महिला के रोडवेज बस अड्डे के वेटिंग रूप में रहने से आने-जाने वाले यात्रियों के साथ ही कर्मचारियों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि कई बार महिला यात्रियों के साथ भी गाली-गलौच कर देती है। इस महिला का रोडवेज बस अड्डे में रहना स्वयं की सुरक्षा की दृष्टि भी ठीक नहीं है।