फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला के सिर पर रॉड से हमला कर हत्या, जेवर भी लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसोमवार दोपहर की घटना, पुलिस ने सीसीटीवी खंगालेI
विज्ञापन

Iलूटपाट का विरोध करने पर एक महिला की सिर पर रॉड से हमला करके हत्या कर दी गई। महिला के कुंडल, मंगलसूत्र और मोबाइल भी गायब मिले हैं। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।I
I
I
Iसिविल लाइंस क्षेत्र में लुहारो वाली मस्जिद के पीछे स्थित मोहल्ला सोत में सब्जी विक्रेता घनश्याम पत्नी रेखा (50) के साथ रहते हैं। कई दिनों से पत्नी की तबीयत खराब थी। सोमवार सुबह घनश्याम सब्जी बेचने गए थे। करीब तीन बजे वह घर आए तो देखा कि आंगन में पत्नी अचेत हालत में पड़ी थी। सिर पर चोट लगी थी। चीख सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और महिला को डॉक्टर के पास ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की तो सिर पर लोहे की वस्तु से हमला करने जैसा निशान मिला। घनश्याम ने बताया कि पत्नी के गले से मंगलसूत्र, कुंडल और मोबाइल भी गायब थे। मृतका के बच्चे पंजाब में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

I
Iपुलिस आशंका जता रही है कि लूट का विरोध करने पर बदमाश ने सिर पर लोहे की वस्तु या रॉड से हमला किया होगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। रुड़की सीआईयू की टीम भी पहुंची और आसपास की महिलाओं से किसी संदिग्ध के आने-जाने के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

I
I
I
Iमहिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि हत्या की गई है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।- नरेंद्र पंत, सीओ, रुड़कीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें