फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट में कैद के 10 महीने: महिला को डंडे-वाइपर से पीटा, निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई, खाने में दिए कच्चे चावल

Tue, 02 Jun 2026 08:27 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

Dehradun News: महिला के पिता ने शिकायत दी कि उनकी बेटी जुलाई 2025 से मई 2026 तक घर और शौचालय में बंद रखा गया। इस दौरान उसे डंडे, पाइप, कुर्सी और वाइपर जैसी चीजों से बेरहमी से पीटा गया।
विज्ञापन
महिला को बाथरूम में रखा बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक महिला को 10 महीने तक घर और शौचालय में बंद रखकर प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पटेलनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने भाऊवाला की सैनिक कॉलोनी निवासी पति राहुल खंडूड़ी और सास-ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना जुलाई 2025 से मई 2026 के बीच की है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी लोकपाल परमान ने बताया महिला के पिता ने शिकायत दी। उन्होंने बताया उनकी बेटी को जुलाई 2025 से मई 2026 तक घर और शौचालय में बंद रखा गया। इस दौरान उसे डंडे, पाइप, कुर्सी और वाइपर जैसी चीजों से बेरहमी से पीटा गया।

Dehradun: बुजुर्ग को लोहे की रॉड और बेसबॉल के डंडे से पीटा, अधमरा कर फेंका, फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

यहां तक कि उसके निजी अंगों पर भी बोतल और डंडे से चोट पहुंचाई गई। पीड़िता को खाने में कच्चा चावल, एक प्याज, नमक और एक हरी मिर्च दी जाती थी। उसके सिर के बाल भी खींचे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें 10 महीने तक बेटी से मिलने या फोन पर बात करने नहीं दिया गया। जब बेटी को कमरे से बाहर निकाला गया, तो वह दिन, महीना, तारीख और साल तक भूल चुकी थी।
विज्ञापन

जुड़वां बच्चों से भी वंचित रखा
शिकायत में कहा गया है कि पीड़िता ने फरवरी 2025 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। आरोपियों ने उसी दिन से बच्चों को पीड़िता से अलग रखा। उसे अपने बच्चों को छूने तक नहीं दिया गया। पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया प्राथमिकी दर्ज कर उपनिरीक्षक शशि को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें