बाली उम्र के प्यार ने लड़की को सालों तक धोखा दिया और जब आवाज उठाई तो प्रेमी हैवान बन गया।
कम उम्र में एक युवक से प्रेम होने के चलते उसके साथ बिना शादी किए तीन साल से रह रही युवती ने कोतवाली पहुंचकर अपना दुखड़ा रोया। युवती ने कहा कि अब उसका पति उसे पत्नी के रूप में स्वीकार नहीं करता है और आए दिन उसे बुरी तरह मारता पीटता है। अब वह परेशान हो चुकी है और उसके साथ नहीं रहना चाहती। पुलिस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है।
लक्सर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा निवासी एक युवती के मां-बाप कुछ साल पहले ही चल बसे। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि छोटा भाई अपने चाचा की रेखदेख में घर पर रहता है। करीब तीन साल पहले युवती सहारनपुर स्थित अपनी बुआ के घर पर रहने लगी। यहां वह एक युवक के संपर्क में आई, जिससे उसके करीबी रिश्ते हो गए।