फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला को मुकदमा न लड़ने को मिल रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पति के साथ चल रहे तलाक के मुकदमे में पैरवी से रोकने के लिए महिला को धमकी दी जा रही है। इस मामले में महिला की मां की ओर से क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसओ क्लेमेंटटाउन शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि लता चौधरी निवासी टर्नर रोड ने शिकायत की है। उनकी बेटी डिंपल बालियान का अपने पति योगेश के साथ तलाक का मुकदमा चल रहा है। बीते कई महीनों से उन्हें और उनकी बेटी को धमकी भरे फोन आ रहे हैं। यह मुकदमा उसके पति योगेश ने ही दायर किया था। ऐसे में फोन करने वाले डिंपल को धमकी दे रहे हैं कि वह मुकदमे में पैरवी न करे सीधे योगेश को तलाक दे दे। फोन करने वाले खुद को कभी मुजफ्फरनगर से बता रहे हैं तो कभी दिल्ली से। आरोपी खुद की पहचान बड़े-बड़े मंत्रियों से भी बता रहे हैं। एसओ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें