फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नाम का उपजिला अस्पताल, सुविधा सीएचसी के बराबर

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चीकरण के बाद स्टॉफ और संसाधन की दरकार
विज्ञापन




जगह के अभाव में नहीं हो पा रहा विस्तार



सीएचसी विकासनगर को उप जिला अस्पताल का दर्ज मिले पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन मानकों के अनुसार अस्पताल अब तक स्टॉफ और संसाधन नहीं जुटा पाया है। अस्पताल में कर्मचारियों की कमी का असर चिकित्सा व्यवस्था पर पड़ रहा है।



उप जिला अस्पताल में दो फिजिशियन की जरूरत है, लेकिन अस्पताल में वरिष्ठ मेडिकल अफसर और बाल रोग विशेषज्ञ सामान्य ओपीडी देख रहे हैं। अस्पताल का हाल यह है कि एक ही चैंबर में दो से तीन चिकित्सक एक साथ मरीज देख रहे हैं। जगह की कमी के चलते चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों को खड़े-खड़े अपने नंबर का इंतजार करना पड़ता है। अस्पताल में बाहर एक प्रतीक्षा शेड बनाया गया है।
विज्ञापन


अस्पताल में 11 नर्सिंग स्टॉफ और 6 वार्ड बॉय हैं, जबकि यहां दोगुनी संख्या में नर्सिंग स्टॉफ और वार्ड बॉय की जरूरत है। अस्पताल में दो मेडिकल लैब तकनीशियन हैं। लैब को दो शिफ्टों संचालित करने के लिए चार मेडिकल लैब तकनीशियन चाहिए।

यहां तीन वार्डों में 30 बेड उपलब्ध है। कई बार मरीजों को बेड उपलब्ध न होने के चलते रेफर करना पड़ता है। अस्पताल में जगह की कमी के चलते आईसीयू, डायलिसिस मशीन, बर्न वार्ड आदि सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पा रहा है। इसी के चलते अस्पताल में ब्लड बैंक भी नहीं खुल पाया है।



अस्पताल में जगह की कमी के चलते दो चिकित्सकों की ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड केंद्र और ऑपरेशन थियेटर ट्राॅमा सेंटर में चल रहे हैं। पीपीपी मोड पर संचालित पैथोलॉजी लैब और जन औषधि केंद्र टीन के केबिन में चल रहे हैं।

हाल इतने बुरे है अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक के बैठने के लिए कार्यालय तक की जगह नहीं है। ट्राॅमा सेंटर के भवन के पीछे एक कोने में चिकित्सा अधीक्षक का कार्यालय बनाया गया है।
विज्ञापन







अस्पताल में फिजिशियन और स्टॉफ की नियुक्ति के लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। जगह की कमी के चलते सुविधाओं के विस्तार में समस्या आ रही है। अस्पताल के अन्यत्र स्थानांतरण के लिए भी शासन को प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है। - डॉ. विजय कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, उप जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें